Tranding
Wed, 15 Apr 2026 12:17 AM

खाना बनाने में भाई-बहन में हुई लड़ाई में बहन ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय शिवराजपुर गांव में एक परिवार में भाई-बहन के आपसी झगड़े में,महज एक रोटीअधिक लेने के लिए आपस में नोकझोंक,लड़ाई झगड़ा हो गया,जिसके कारण छोटे भाई ने अपने बड़ी बहन को बेलन से एक बेलन मार दिया,जिससे वह इसकोअपना आन समझ कर बड़ी बहन होने के हम केअहंकार में, मर्माहित होकर बहन,कमरुल खातून उम्र 17 वर्ष ने घर केआंगन में लगे पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां तैरून निशा ने संवाददाता को बताया कि छोटा भाई,शोबराती आलम उम्र15 वर्ष को खाना खिला रही थी,इसी समय एक और रोटी की मांग भाई ने कर दी तो उसने रोटी देने से इनकार किया,इसी बीच बात बढ़ गई और छोटे भाई ने बेलन से एक बेलन उसको मार दिया,जिसके कारण ऐसी घटना घटी।पुलिस को सूचना मिलने पर, घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित सारी जानकारी हासिल की। घटनास्थल से मृत्य लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के लिए तैयार हुई,तो परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया,पुलिस ने पंचनामा बनाकर,आपसे में पंचायती करके उसका दाह संस्कार कर दिया।

Karunakar Ram Tripathi
131

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap