Tranding
Fri, 17 Apr 2026 06:30 PM

आगा खान फाउंडेशन के द्वारा बिहार में महिलाओं किशोरियों किशोरियों के सशक्तिकरण का कार्य आरंभ।

1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक जिले के सकरा मुरौल मुसहरी एवं बोचहां में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

अंजुम शहाब की रिपोर्ट

मुज़फ्फरपुर, बिहार।

आगा खान फाउन्डेशन (भारत) के द्वारा बिहार में कई जिलों के साथ अलग-अलग कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं/किशोरियों के सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार पुरे विश्व में महिला हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय जागरूकता पखवाड़ा मनाया जाता है। इसी पखवाड़े के अन्तर्गत मुजफ्फरपुर जिले में आगा खान फाउन्डेशन के द्वारा 01 दिसम्बर से 05 दिसम्बर 2023 तक संबंधित कार्यक्षेत्र सकरा, मुरौल, मुशहरी एवं बोचहाँ में जागरूकता अभियान होना है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी महोदय प्रणव कुमार, उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरूआत की गई। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक के अलावा आगा खान फाउंडेशन की सदस्य काजल चैरसिया आदि सदस्य उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
202

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap