Tranding
Wed, 03 Jun 2026 03:13 PM

गृहमंत्री अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू कर अधिवक्ताओं की सुरक्षा मजबूत करें।

 अधिवक्ता व अधिवक्ता परिवारों की सुरक्षा हेतु अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की गृहमंत्री से मांग।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष पं रवीन्द्र शर्मा भारतीय न्याय व्यवस्था के अभिन्न अंग और न्यायालय के अधिकारी अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों पर हो रहे निरंतर हमलों और की जा रही अधिवक्ता हत्याओं पर अंकुश लगाने हेतु हमर अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम का ड्राफ्ट जो बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा विधि मंत्रालय भारत सरकार को सौंप दिया गया और विधि मंत्रालय में लंबित है उसको अधिनियमित कर लागू कराने को अमित शाह गृहमंत्री भारत सरकार के दिल्ली कार्यालय पहुंचे गृहमंत्री के चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण प्रतिवेदन कार्यालय में प्राप्त करा देश में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू किए जाने की मांग करते हुए बताया कि अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू होने से अधिवक्ता हत्याओं पर रोक लगेगी और अधिवक्ता व अधिवक्ता परिवार सुरक्षित होंगे ।

संरक्षण अधिनियम की मांग का समर्थन करने वालो में रियाजउद्दीन जुनैदी अध्यक्ष सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन दिनेश वर्मा अध्यक्ष कमिश्नरी बार एसोसिएशन गुरमीत सिंह अध्यक्ष उपभोक्ता बार एसो बीएल गुप्ता अध्यक्ष इनकम टैक्स बार एसो अविनाश बाजपेई पूर्व अध्यक्ष लायर्स एसो विजय सागर मो कादिर संजीव कपूर राघव तिवारी के के यादव आदि रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
135

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap