शिक्षकों ने काली पट्टी बांध विरोध जताया।
रायबरेली, उत्तर प्रदेश।
माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने सरकार के तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्ति के आदेश का काली पट्टी बांध कर विरोध किया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्ति का विरोध किया। मंडल अध्यक्ष राम मोहन सिंह, जिला अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला एवं कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट शासन की ओर से नौ नवंबर को जारी आदेश का विरोध किया है।