Tranding
Wed, 15 Apr 2026 02:25 AM

पंडित नेहरू की जयंती की पूर्व संध्या पर गोष्ठी का आयोजन।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

प्रथम प्रधानमंत्री भारतरत्न पं. जवाहरलाल नेहरू की 134 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण मे गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी की अध्यक्षता कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने किया तथा संचालन युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार ने किया।

 गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जिन्हे सम्पूर्ण विश्व समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के वास्तुकार मानता है।नेताओं ने कहा कि आज सत्ता मे बैठे लोग अपनी नाकामियों का ठीकरा नेहरू के माथे फोड़ने मे दिन-रात व्यस्त रहते हैं,जिसे देश कीजनता अच्छी तरह समझ गई है।

     नेताओं ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत में आर्थिक, सामाजिक, और राजनैतिक सुधारों की महत्वाकांक्षी योजनाओं की शुरुआत की, जो आज फल फूल रहा है। पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय चुनावों में प्रभुत्व दिखाते हुए आजीवन जीत दिलाते रहे।कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने गया जंक्शन परिसर में पंडित जवाहरलाल नेहरू की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
110

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap