Tranding
Thu, 16 Apr 2026 11:53 PM

सेंट थॉमस जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने दीपावली पर बनाया रंगोली।

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिले के नगरपंचायत परतावल में स्थित सेंट थॉमस जूनियर हाईस्कूल में दीपावली के अवसर पर बच्चों के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता की गई।

यह प्रतियोगिता सीनियर वर्ग एवं जूनियर वर्ग की छात्राओं में की गई,जिसमे सीनियर वर्ग प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सीनियर वर्ग की छात्राओं में कुमकुम, अन्नू, अंशिका, कल्पना, कृति वर्मा सहित तमाम छात्राओं ने रंगोली बनाई। वही जूनियर ग्रुप में अमृता पटेल,अन्नू शर्मा, गीतांजली वर्मा, सृस्टि, गरिमा, खुशी सहित अन्य ग्रुप की छात्राओं ने रंगोली बनाई।

दोनों ग्रुप में सीनियर ग्रुप प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दोनों ग्रुप की छात्राओं ने बहुत ही शानदार रंगोली बनाई।

विद्यालय के प्रबन्धक बीजू मोहन ने दोनों ग्रुप के सभी छात्राओं को पुरस्कृत करते हुये दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं दिए।

इस कार्यक्रम के दौरान परवीन, दीपा, लालमन, कुसपाल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Karunakar Ram Tripathi
87

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap