Tranding
Sat, 30 May 2026 05:47 PM

बाइक सवार 5 अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी से 2 लाख 40 हजार लूट कर हुए फरार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेतिया मोतिहारी नेशनल हाईवे स्थित पिपरा चौक के पास,आर एल इंटरनेशनल स्कूल के नजदीक हथियार से लैस बाइक सवार पांच बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी से 2 लाख 40 हजार लूट कर आसानी से बेतिया की ओर भाग निकले। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के जांच में जुड़ गई है।

घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि पिपरा चौक पर दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी सत्येंद्र कुमार से 2 लाख 40 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पीड़ित सत्येंद्र कुमार ने संवाददाता को बताया कि वह मझौलिया थाना क्षेत्र के अनुसार सती गांव से फाइनेंस का पैसा कलेक्शन कर दिया अपने साथी के साथ ऑफिस लौट रहा था,तभी अचानक दो बाइक पर सवार 5 अपराधियों ने बाइक रोककर रुपए से भरा बैग लेकर चंपत हो गए।

Karunakar Ram Tripathi
120

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap