Tranding
Wed, 15 Apr 2026 10:18 AM

मनचलों के बारे में लड़कियां बेझिझक होकर पुलिस को दें सूचना:- प्रशांत कुमार पाठक

महराजगंज, उत्तर प्रदेश..

महराजगंज जिले के नगर पंचायत चौक स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में मंगलवार को शाम को एंटी रोमियो मीटिंग आयोजित कर मनचलों के बारे में छात्राओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।

चौक पुलिस ने स्थानीय विद्यालय के छात्र व छात्राओं के साथ एंटी रोमियो मीटिंग आयोजित किया ।उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि लड़कियों को पुलिस हेल्पलाइन नम्बरों की भी जानकारी होनी चाहिए ।थानाध्यक्ष चौक प्रशांत कुमार पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि लड़कियों को स्कूल या बाजार या कोचिंग जाते व आते समय यदि कोई मनचला व्यक्ति छेड़ता हो या प्रतिदिन पीछा करता हो तो उस घटना की जानकारी समय रहते स्थानीय पुलिस को या अपने स्वजनों को अवश्य उपलब्ध कराए।थानाध्यक्ष ने कहा कि सूचना देने वालों के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी जाएगी और समय रहते मनचलों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।इस अवसर पर कांस्टेबल बृजेश यादव,संतोष पाल, विवेकानंद गोंड, अनुज कुमार,चंद्रगुप्त मौर्य,प्रियंका यादव सहित प्रबन्धक व्यासमुनि जायसवाल,प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार वर्मा सहित आशीष कुमार,छोटेलाल भारती, प्रदीप साहनी आदि शिक्षक व छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे ।

Karunakar Ram Tripathi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap