Tranding
Fri, 05 Jun 2026 08:40 PM

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना अंतर्गत 6 लाभुकों पर हुआ नीलामवाद पत्र दायर।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के 6 लाभकों पर पब्लिक डिमांड रिकवरी एक्ट के तहत निलाम वाद पत्र दायर किया गया है, यह जानकारी जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक,रोहित राज ने संवाददाता को दी है,उन्होंने बताया कि यह सभी वैसे लाभुक हैं जो सरकार से अपना अपना उद्योग लगाने के लिए सरकार से किस्त की राशि प्राप्त तो कर लिए किंतु इकाई स्थापित नहीं किया, कुछ लाभुकों ने तो मशीन क्रय किया लेकिनअगला किस्त मिलते ही मशीन गायब कर दिया,जिन लाभार्थियों पर नीलमवाद पत्र दायर किया गया है,उनमें बेतिया प्रखंड के 

उत्तमआनंद और सुनिधि को दो किस्तों में 8- 8 लाख रुपया दिया गया है,इस तरह पूरे जिले में 17 लाभुकों पर नीलमवाद पत्र दायर किया गया है,इन लाभुकों ने राशि उठाकर,नहीं मशीन ही क्रय किया है,और नहीं उद्योग ही स्थापित किया है। इन लाभुकों के द्वारा जो राशि सरकार से किस्तों में ली गई है और उद्योग स्थापित नहीं किया है,उनसे इस राशि की वसूली की जाएगी,वसूली करने में इन पर प्राथमिकी भी दर्ज की जा सकती है।

Karunakar Ram Tripathi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap