Sat, 13 Jun 2026 07:01 AM

स्वाट व एसओजी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पांच मोटरसाइकिल सहित एक अभियुक्त को गिरफ़्तार कर जेल भेजा गया।

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच महराजगंज की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के मुख्य सरगना को देर रात घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कई थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं, जिसमें महराजगंज और कुशीनगर के थाने में आधा दर्जन मुकदमे हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिन्हें उसने गन्ने के खेत में छिपाकर रखा था। आरोपी इन

मोटरसाइकिलों को नेपाल भेजने की फिराक में था लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। एसपी सोमेंद्र मीणा ने खुलासा करते हुए बताया की ठूठीबारी में चेकिंग के दौरान जितेंद्र साहनी नामक युवक के पास से एक चोरी की बाइक बरामद हुई जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि चोरी की चार वाहनों को उसने गन्ने के खेत में छुपाया हुआ है। उसके आधार पर जब पुलिस गई तो वहाँ पर चोरी की चार बाइक बरामद हुईं। इस तरह कुल पांच बाइक बरामद की गईं। पकड़े गए शातिर चोर के खिलाफ कुशीनगर , महराजगंज व अन्य कई जिलों में 10 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। इसके पास एक मास्टर चाभी भी बरामद हुई, जिससे यह चोरी को अंजाम देता था।

Karunakar Ram Tripathi
91

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap