Tranding
Sat, 06 Jun 2026 03:56 AM

विद्यालय प्रबंध समिति का चुनाव डीएवी इंटर कॉलेज बेल्थरारोड के प्रांगण में सकुशल संपन्न।

धनंजय शर्मा

बेल्थरारोड, बलिया।

स्थानीय नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को आर्य विद्या सभा सीयर के साधारण सभा के सदस्यों के द्वारा विद्यालय प्रबंध समिति का चुनाव डीएवी इंटर कॉलेज बेल्थरारोड के प्रांगण में संपन्न हुआ। चुनाव का कार्यक्रम चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश सिंह यादव एवं पर्यवेक्षक सत्यानंद मिश्रा द्वारा संपन्न कराया गया।

 चुनाव प्रक्रिया में प्रबंध समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रबंधक, उप प्रबंधक, कोषाध्यक्ष समेत कार्यकारिणी के 7 सदस्यों ने अपना अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी को सौंपा। चुकी सभी पदों का एकल नामांकन होने के कारण मतदान की स्थिति नहीं बनी। कुल 54 मतदाताओं में 49 की उपस्थिति रही। इस प्रकार सभी पदों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। यह चुनाव माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज के आदेश पर कराया गया। चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश सिंह यादव की माने तो माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अंतिम निर्णय हेतु बंद लिफाफे में चुनाव प्रक्रिया की कार्रवाई माननीय न्यायालय को भेजी जाएगी। चुनाव प्रक्रिया राष्ट्रीय गान एवं गायत्री मंत्र की प्रस्तुति के बाद समाप्त की गई। 

 इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के कड़े प्रबंध किए गए थे।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap