Tranding
Tue, 21 Apr 2026 04:00 PM
अपराध / Mar 28, 2024

दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म,जांच जारी, नहीं हुई कोई गिरफ्तारी।

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता 

हाजीपुर / महुआ (वैशाली) होली को लेकर सहेली के साथ कपड़े की खरीद दारी करने बाजार जा रही दो नाबालिग लड़की के साथ आधे दर्जन दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे है।मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घटना महुआ थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है।जहां बीते दिन जब डेढ़ बजे दो सहेली महुआ बाजार में कपड़े की खरीददारी करने जा रही थी।तभी गांव के ही छः से सात लड़कों ने जबरन पकड़ लिया और गेहूं के खेत में ले गए और गलत काम किया है।पीड़िता ने इस घटना की सूचना अपने परिवार वाले को दी।जिसके बाद परिजनों ने स्थानीय महुआ थाना के पुलिस अधिकारी को सूचना दिया जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित लड़की को मेडीकल जांच के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही।इस संबंध में महुआ एसडीपीओ सौरभ सुमन ने बताया कि मामला सामने आया है।बच्चियों को मेडीकल जांच के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पीड़ित परिवार द्वारा लिखित आवेदन अभी तक प्राप्त नही हुआ है।आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिक दर्ज़ कर कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
146

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap