Tranding
Tue, 14 Apr 2026 10:04 PM

पाण्डु नगर बीमा अस्पताल हो रही समस्याओं का निस्तारण किया।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने दिल्ली जाकर, श्रम एंव रोजगार मंत्री,भूपेन्द्र यादव से भेंट उपरान्त, कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय, पाण्डु नगर, कानपुर में, अर्धनिर्मित संरचना को, पूरा करके, सुपर स्पेशलिटी उपचार सेवायें, लाभार्थियों को प्रदान करने एवं वहां के कर्मचारीयों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में, मांग पत्र दिया था। विधायक ने मंत्री से कहा कि,मेरे निवार्चन क्षेत्र के उक्त चिकित्सालय का संचालन वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है मेसर्स एन.बी.सी.बी. द्वारा डेन्टल काॅलेज निर्माण परियोजना के अन्तर्गत,उक्त चिकित्सालय के कुछ हिस्से का निर्माण कार्य किया गया। किन्तु डेन्टल काॅलेज परियोजना का काम बंद होने से, अस्पताल में डेन्टल काॅलेज निर्माण के लिये अर्ध-निर्मित संरचना सहित मंहगे उपकरण जैसे- डीजल जनरेटर सेट, इलेक्ट्रिकल पैनल इत्यादि,बहुत लम्बे समय से अनुपयोगी पड़े हैं। अस्पताल की आधुनिकी करण परियोजना में भी चिकित्सालय के कुछ हिस्से के निर्माणाधीन होने के चलते, अस्पताल के लिये स्वीकृत, 312 शैय्याओं में से, 100 शैय्याओं का ही, उपयोग हो रहा है। और आपरेशन थिएटर, पैथोलाजी, एक्सरे इत्यादि जैसी सुविधाओं के लिये अस्थाई तौर पर अलग कमरों में व्यवस्था की गयी है। इस प्रकार चिकित्सालय की, 40 प्रतिशत क्षमता उपयोग में लाई जा रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
91

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap