Tranding
Sat, 28 Mar 2026 02:39 AM
अपराध / Mar 27, 2026

ठेकेदार के निजी बॉडीगार्ड गुरप्रीत सिंह की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत,फैली सनसनी,मचा हड़कंप।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय ठेकेदार नसीम अहमद के निजी बॉडीगार्ड गुरप्रीत सिंह की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई,इसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, साथ ही हड़कंप मच गया।पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार,गुरप्रीत सिंह ने बीती रात सर दर्द की शिकायत की थी,इसके बाद उन्हेंआराम करने के लिए उन्हें कमरे में भेजा गया, उन्होंनेअंदर से दरवाजा बंद कर दिया,सुबह जब घर से बाहर नहीं निकले तो लोगों ने घर का दरवाजा खटखटाना शुरू किया,घर से बाहर न निकलने पर संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई। 

पुलिस को सूचना मिलने पर फौरन घटनास्थल पर पहुंची, दरवाजा तोड़ा गया,घर के अंदर गुरप्रीत सिंह अचेत अवस्था में पड़े मिले,पुलिस के आने के बाद ही उनकी मौत की पुष्टि हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,ताकि मौत के सही कारण का पता चल सके। प्रारंभिक तौर पर यह मामला संदिग्ध माना जा रहा है। मृतक,गुरप्रीत सिंह कई सालों से बेतिया में ठेकेदार नसीमअहमद के साथ बड़ी गार्ड के रूप में कार्यरत थे, यह पंजाब के सोलापुर गांव के निवासी थे,ठेकेदार के निजी बॉडीगार्ड गुरप्रीत सिंह की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत,फैली सनसनी,मचा हड़कमप।


Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap