Tranding
Sat, 18 Apr 2026 03:44 PM
शिक्षा / Sep 11, 2023

ड्रीम क्लासेज कोचिंग संस्थान में शिक्षक दिवस का हुआ भव्य व रंगारंग आयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,दुवारदेवी चौक, लिबर्टी सिनेमा के पास स्थित ड्रीम क्लासेस कोचिंग संस्थान में छात्र/छात्राओं के द्वारा शिक्षक दिवस पर भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसका उद्घाटन, प्रोफेसर,अत्ताउर रहमान, भूतपूर्व प्राचार्य,गुलाब मेमोरियल कॉलेज बेतिया, निदेशक,मुजम्मिल हुसैन, व्यवस्थापक निर्देशक,शिब्बू जी,उपस्थित गणमान्य शिक्षकों में,आरके झा,डी एस झा, मोहम्मद कासिम,शमीम अहमद,डॉ नौशाद करीमी, मोहम्मद बरकत,रिंकू जी, प्रताप जी,अमरनाथ जी ने उपस्थित छात्र/छात्राओं को अपनीअनुभव,वाणी से आशीर्वाद देते हुए शिक्षा के प्रति सजग रहने,अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने में शिक्षा की उत्कृष्ट संभावनाओं परअपनी पैनी नजर रखने की हिदायत दी।छात्र/छात्रों के द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए,जिसमें राष्ट्रीय गीत, स्वागत गीत,अंग्रेजी/हिंदी में भाषण,नात,धार्मिक ड्रामा, मित्रता गीत केअलावाअनेकों प्रकार के मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए,कार्यक्रम की प्रस्तुति को देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

कार्यक्रम केअंत में धन्यवाद ज्ञापन,मुजम्मिल हुसैन ने किया

ड्रीम क्लासेज कोचिंग संस्थान में,11th और 12th के सभी छात्र-छात्राएं सभी विषय में नामांकन लेकरअपनी परीक्षा की तैयारी हेतु शिक्षा ग्रहण करते हैं। इस ड्रीम क्लासेस कोचिंग संस्थान में हर तरह की बेहतर सुविधा छात्र-छात्राओं को मिलती है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
148

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap