Tranding
Sat, 28 Feb 2026 07:25 AM
अपराध / Sep 12, 2023

ट्रेन की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की हुईं मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

ट्रेन की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई,मृतक की पहचान, मोहम्मदपुर टोला निवासी, मोहम्मद शानी,उम्र 55 वर्ष के रूप में की गई है। पुलिस को सूचना मिलने पर,पुलिस मृतक के शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज जांच में जुट गई है।घटना नरकटियागंज रक्सौल रेलखंड पर सोनासती गांव के नजदीक हुई है।मृतक की पत्नी,रसूल बानो खातून ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।पत्नी ने आवेदन में दर्ज कराया है कि उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी, उनके कई वर्षों से इलाज चल रहा था,रात के समय उनको खाना खिलाकर मैं सोने चली गई,सुबह उठी तो वह नहीं नजर आए,उनकी तलाश की गई तो पता चला कि ट्रेन के चपेट में आकर उनकी मृत्यु हो गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
88

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap