रासन कार्ड न होने पर सरकार ने दिव्यांगो कि रोकी पेंशन।
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने जताया विरोध , कल बुलाई बैठक।
अविवाहित दिव्यांगजन का नहीं बन पा रहा है राशन कार्ड।
हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
सरकार ने हजारो दिव्यांगजनो की पेंशन राशन कार्ड न होने पर रोक दी है| पेंशन के लिए दिव्यांगजन दर दर भटक रहे है| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने कल शास्त्री नगर सेन्टर पार्क में बैठक बुलाई है| इसमे उन दिव्यांगजनो को भी बुलाया गया है जिनकी पेंशन नहीं आई है|
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने इस पर गहरी नाराजगी जाहिर की है|
उन्होंने कहा कि अभी तक के० वाई० सी० के नाम पर दिव्यांगजनो कि पेंशन रोकी गयी थी, जब दिव्यांगजनो ने के० वाई० सी० करवा ली तो अब रासन कार्ड न होने पर दिव्यांगजनो की पेंशन रोक दी है| सरकार दिव्यांगजनो कि पेंशन बन्द करने की साजिश कर रही है|उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विकलांग पार्टी सभी दिव्यांगजनो का राशन कार्ड बनाने के लिए सरकार से मांग करती है| वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि बहुत से दिव्यांगजन अविवाहित है जिसकी वजह से उनका राशन कार्ड नहीं बन पाता है| सरकार व प्रशासन को सभी दिव्यांगजन का राशन कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन करना चाहिए|जल्द ही दिव्यांगजन की पेंशन उनके खातों में न पहुंची तो राष्ट्रीय विकलांग पार्टी आन्दोलन शुरू करेगी|