Tranding
Sat, 30 May 2026 07:12 PM
अपराध / Jul 30, 2023

लड़की काअपहरणकर्ता हुआ गिरफ्तार,भेजा गया जेल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से शादी की नियत से अगवा की गई लड़की के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। नगर थानाअध्यक्ष,राजीव कुमार ने संवाददाता को बताया कि शहर के एक मोहल्ले से सातवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण 7 जून को कर लिया गया था।मामले में लड़की के पिता ने शहर के ही बसवरिया पीपल चौक निवासी कुंदन कुमार,व चंदन कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया था,लेकिन आरोपी फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
119

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap