Tranding
Wed, 15 Apr 2026 04:48 AM
शिक्षा / Mar 29, 2025

पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज की हाई स्कूल की छात्रा रिद्धि दुबे इंस्पायर अवार्ड मे चयनित

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश 

महराजगंज जिले के नगरपंचायत परतावल त्रिपाठी चौक पर स्थित प्रेम नारायण कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज की दसवीं इंग्लिश मीडियम की छात्रा रिद्धि दुबे पुत्री योगेश दुबे का इंस्पायर अवार्ड मे चयन हुआ।

इंस्पायर अवार्ड के अंतर्गत चयनित छात्रों को दस हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

इंस्पायर अवार्ड मे प्रत्येक विद्यालय से 5-5 बच्चों का रजिस्ट्रेशन करना था और प्रोजेक्ट बनाकर प्रोजेक्ट वर्क को साइड पर अपलोड करना था। जिसमें 5 बच्चों ने अपना अपना प्रोजेक्ट बनाया था जिसमें रिद्धि दुबे के प्रोजेक्ट का चयन हो गया और उसका नाम इंस्पायर अवार्ड लिस्ट मे आ गया।

इंस्पायर अवार्ड बच्चों के द्वारा विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने और उन्हें केंद्र सरकार की योजना से जोड़ने के लिए चयनित सभी छात्रों के बैंक खातों मे 10-10 हजार रूपये जमा कराए जाते है। इसी क्रम मे पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा रिद्धि दुबे को भी इंस्पायर अवार्ड मे चयन होने पर 10000 रूपये का पुरस्कार उसके बैंक खाते मे प्राप्त हुआ।

इंस्पायर अवार्ड मे चयन होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ने रिद्धि को बधाई दिया और उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए।

Karunakar Ram Tripathi
155

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap