Tranding
Sat, 30 May 2026 08:38 PM
अपराध / Jul 24, 2023

बाइक सवार युवक ने ही साइकिल सवार एक युवक को मारी जबरदस्त टक्कर,घटना स्थल पर ही हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने एक साईकिल सवार युवक को जबर्दस्त टक्कर मारने से उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना नरकटियागंज-व्यासपुर के मुख्य मार्ग पर मलदहिया चौक के पास की है।ग्रामीणों ने इस घटना के बाद शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया।

पुलिस की सूचना मिलने पर पुलिस नेआक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को हटाया,इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर,बेतिया पोस्टमॉर्टम हेतुआस्पताल भेज दिया।ग्रामीणों ने तीनों युवकों को पकड़कर पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया।

मृत युवक की पहचान, बहुआरवा गांव निवासी, जवाहिर साह,उम्र 28 वर्ष बताई गई है। थाना प्रभारी ने संवाददाता को बताया कि तीनों युवकों को जेल भेज दिया गया है,साथ ही घटना की उचित जांच की जाएगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
126

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap