Tranding
Sat, 28 Feb 2026 03:46 PM
कृषि / Jul 22, 2023

वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं - इरशाद अहमद कमर

अबू शहमा अंसारी

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

प्रत्येक प्राणी के लिए ऑक्सीजन अति आवश्यक है, ऑक्सीजन हमें हरे-भरे पेड़-पौधों से प्राप्त होती है। उक्त विचार पटेल पार्क के निकट वृक्षारोपण करते समय नगर पंचायत फतेहपुर के चेयरमैन इरशाद अहमद कमर ने व्यक्त किये। उन्होंने आगे कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं। वृक्षों से हमें अनेक प्रकार के फायदे हैं। वृक्षों से हमें छाया, लकड़ियाँ और फल प्राप्त होते हैं। इस अवसर पर नगर पंचायत फतेहपुर के लिपिक नदीम अहमद, सुपर वाइजर आफ़ताब आलम, हरीश कुमार, अरूण कुमार, समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष ज़फरुल इस्लाम पप्पू आदि लोग उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap