Tranding
Wed, 03 Jun 2026 03:20 AM
खेल / Jul 20, 2023

महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन।

जफर अहमद, ब्यूरो चीफ की रिपोर्टl

मधेपुरा, बिहार।

 भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा की क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विभाग के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय फुटबाल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआl प्रतियोगिता के महिला वर्ग में महिला फुटबॉल का फाइनल मुकाबला पार्वती विज्ञान महाविद्यालय ने बीएनएमवी कॉलेज को दो-शून्य से पराजित किया! पुरुष वर्ग में पार्वती विज्ञान महाविद्यालय की टीम को हराकर एम एल टी कॉलेज सहरसा फाइनल में पहुंचा और टीपी कॉलेज को हराकर एएलवाई कॉलेज ने फाइनल में जगह बनाया! इस अवसर पर आयोजित समारोह के अध्यक्ष प्रधानाचार्य डॉo कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियां बढ़ी हैं! 

मुख्य अतिथि सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉo अशोक कुमार ने कहा कि खेल से हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है! विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा परिषद् के निदेशक डॉo मोo अबुल फजल ने कहा कि खेल के क्षेत्र में कैरियर की भी अपार संभावनाएं हैं! समारोह में प्रोफ़ेसर मिथिलेश कुमार डॉo ए. के. मलिक, उपसचिव डॉo शंकर कुमार मिश्र, डॉo सुधांशु शेखर, नंदन कुमार भारती डॉ रामकृष्ण यादव चंद्रशेखर अधिकारी, प्रियरंजन कुमार भानु कुमार राकेश कुमार, शोधार्थी दिलीप कुमार दिल, मणीष कुमार, सौरभ कुमार चौहान आदि उपस्थित थे!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
181

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap