Tranding
Fri, 05 Jun 2026 06:10 PM

योजनाओं का लाभ लेने के लिए कक्षा में 75 फ़ीसदी उपस्थिति अनिवार्य :बीईओ

शिक्षा संवाद कार्यक्रम का +2 उच्च विद्यालय बाराचट्टी में हुआ आयोजन

 रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

शिक्षा विभाग बिहार सरकार के दिशा निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों में 15 से 22 जनवरी तक चलने वाले कार्यक्रम 'शिक्षा संवाद'का आयोजन किया गया है।इस दौरान आज जिले के बाराचट्टी प्रखंड स्थित+2 राज्य संपोषित उच्च विद्यालय के प्रांगण में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. इम्तियाज आलम की अध्यक्षता में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।स्थानीय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों व अभिभावकों को बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों के हित में चलाए जा रहे तमाम योजनाओं का समुचित लाभ लेने के लिए विद्यालय की कक्षाओं में 75 फ़ीसदी उपस्थिति अनिवार्य हैं। इससे कम उपस्थिति में विद्यार्थी लाभ से वंचित हो जाएंगे।उन्होंने शिक्षा विभाग से संबंधित संचालित साईकिल, पोशाक ,छात्रवृत्ति, किशोरियों में स्वास्थ्य से संबंधित, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना, एससी-एसटी छात्रवृत्ति योजना जैसे तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. इम्तेयाज आलम ने कहा कि शैक्षणिक जगत में विद्यालय को मुकाम तक कैसे पहुंचा जा सकता है मेरा प्रयास जारी हैं। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक राम सुमेर प्रजापति के मंगलाचरण के साथ की गई। वहीं आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर मौजूद अन्य शिक्षकों में शकुंतला कुमारी ,अखिलेश कुमार वर्मा ,शोभा कुमारी ,मो.शाह फैसल ,डां. प्रशांत कुमार,मो.दाउद अली अंसारी,राजेश कुमार दास ,रात्रि प्रहरी रूपेश कुमार की भूमिका सराहनीय रही कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने की।

Karunakar Ram Tripathi
180

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap