Tranding
Fri, 05 Jun 2026 09:56 PM
अपराध / Mar 23, 2023

गुटखा पान मसाला इत्यादि की बिक्री पर लगी पाबंदी के बावजूद बिक्री चरम सीमा पर।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

गुटखा पान मसाला इत्यादि की बिक्री पर पाबंदी लगने के बावजूद भी खुल्लम-खुल्ला सभी दुकानों पर लटका कर भेजा जा रहा है।पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। बिहार सरकार के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य विभाग के पाबंदी के आदेश के बावजूद भी खुल्लम खुल्ला बाजार,चौक चौराह,पान दुकानों,गुमटी,पंसारी के दुकानों पर आसानी से उपलब्ध हो रही है,इतना ही नहीं मांगे दामों में भी बिक रही है, मगर प्रशासन है कि मुक्तदर्शक बना हुआ है,इसका अर्थ यह निकलता है कि प्रशासन सरकार के आदेश का उल्लंघन करवा रही है।बिहार में गुटखा,पानमसाला के उत्पादन, भंडारण, वितरण, बिक्री व परिवहन के लिए प्रदर्शनी पर 1 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है,जो अगले एक साल तक के लिए लागू रहेगा। खाद्य संरक्षाआयुक्त के सिंथिल कुमार की ओर से इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया गया है, मगर बाजारों में खुल्लम खुल्ला बिक रहा है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
176

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap