Tranding
Wed, 15 Apr 2026 03:18 AM

बिल्हौर का वार्षिक निरीक्षण व सर्किल का अर्दली रूम किया

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री विजय कुल द्वारा थाना मिर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर तथा सर्किल के सभी प्रभारी निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सर्वप्रथम सलामी गार्ड द्वारा पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय को सलामी दी गई तत्पश्चात पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष हवालात मालखाना महिला हेल्पडेस्क थाना परिसर का भ्रमण किया गया व थाना कार्यालय में अभिलेखों को चेक किया एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई तथा थाना परिसर एवं थाना भवन का निरीक्षण करते हुए बेहतर साफ सफाई एवं रखरखाव हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में निरीक्षण के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों से शास्त्रों के बारे में जानकारी की गई व पुलिसकर्मियों की भोजन व्यवस्था हेतु मेस को भी चेक किया गया जिसमें साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। एवं प्रभारी निरीक्षक को पुलिसकर्मियों को मेस में स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।निरीक्षण के अतिरिक्त सर्किल बिल्हौर का अर्दली रूम किया गया जिसमें समस्त विवेचक गणों से लंबित विवेचनाऐं विशेषकर एससी-एसटी एक्ट महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट आदि के संबंध में जानकारी की गई तथा शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। थाना क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं के प्रभावी रोकथाम हेतु रात्रि में नियमित रूप से गस्त बैंक एटीएम, वित्तीय एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की चेकिंग करने व एटोरोमियो टीम को सक्रिय रखते हुए स्कूल. कॉलेज स्थानों पर चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
127

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap