Tranding
Fri, 17 Apr 2026 01:37 AM

डॉक्टर ने किया कमाल,7 माह के बच्चे के गले में फंसे प्लास्टिक के खिलौना को निकाला।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के कालीबाग मोहल्ले मेंअवस्थित डॉक्टर कमरुज्जमा ने अपने क्लीनिक में एक 7 माह की बच्ची के गले में फंसे प्लास्टिक के खिलौना को 1 घंटे की कड़ी मेहनत व मशक्कत के बाद बाहर निकाल कर कमाल कर दिया,जिससे उस बच्ची की जीवन बच गई,साथ ही बच्ची स्वस्थ भी है। डॉ कमरुज्जमा ने संवाददाता को बताया कि छोटे बच्चे आमतौर पर खिलौनों से खेलते खेलते उसे अपने मुंह में डाल लेते हैं,इसी तरह की यह घटना है,दिव्यांश नामक 7 माह की बच्ची ने खेलते खेलते प्लास्टिक का खिलौना अपने मुंह में डाल दिया,जो गले में जाकर फस गया,जिससे उसकी सास रुक गई और वह बेचैनी में तड़पती रही,बच्ची के परिजन डॉक्टर कमरुज्जमा के पास लेकर आए,उन्होंने अपने कड़ी मेहनत से उस बच्ची की गले में फंसी खिलौना को निकाल कर कमाल कर दिया।मुहल्ले वासियों ने इस आश्चर्यजनक घटना को देखकर दंग रह गए और यह करने पर मजबूर हो गए के डॉक्टर ही धरती का भगवान होता है और इस डॉक्टर ने इस कहावत को चरितार्थ कर दिया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
128

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap