Tranding
Sat, 28 Feb 2026 05:39 PM
अपराध / Jul 06, 2023

रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने 3 युवकों को पकड़ा, पूछताछ जारी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

पुलिस ने 3 युवकों को रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।तीनों युवकों की पहचान हो गई है, जो गोवर्धना थाना क्षेत्र के चूड़ी हरवा निवासी,संजय चौधरी, रामनगर थाना क्षेत्र के खजुरिया निवासी,कृष्णा चौधरी,मठिया निवासी,साहब आलम के रूप में की गई है। पुलिस पूछताछ में हुए खुलासे के संबंध में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। संवाददाता को पता चला है कि तीनों युवक को पुलिस उसके घर से हिरासत में लेकर मटेरिया थाना लाई है,जिनसे डीएसपी व एसपी के सामने बयान दर्ज कराया गया,हालांकि फिलहाल इस संबंध में कोई अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहा है। मटेरिया थाना क्षेत्र के मूल निवासी,रणविजय काजी के पुत्र संजय काजी से 27 जून को फोन करके 12 लाख की रंगदारी की मांग की गई थी,रंगदारो के द्वारा चेतावनी दी गई थी कि अगर 30 जुलाई तक पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
106

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap