Tranding
Sat, 30 May 2026 02:02 PM

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा का प्रखर परोपकार मिशन ट्रस्ट के तत्वाधान में यक्षसम्राट महामण्डलेश्वर स्वामी प्रखर महाराज का चित्र लगाकर आनन्द एम.वी.आर. अपार्टमेन्ट, पार्वती बाउला रोड, कानपुर में गुरू पूर्णिमा का कार्यक्रम महाराज के शिष्यों द्वारा बड़े हर्षोल्लस के साथ मनाया गया। जिसमें चित्र पूजन कर आरती की।

सभी शिष्यों ने महाराज से वीडियों कालिंग के माध्यम से सीधे वार्ता कर आशीर्वाद प्राप्त किया जो अपने आप में आधुनिक व्यवस्था थी। कहा कि उन्माद करने वालों को सद्बुद्धि दें।

महाराज ने आगे बताया कि आषाढ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के रूप में पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है। भारतवर्ष में कई विद्वान गुरू हुए है किन्तु महर्षि वेद व्यास प्रथम विद्वान थे, जिन्होंने सनातन धर्म (हिन्दू (धर्म) के चारों वेदों की व्याख्या की। महाराज ने गुरु पूर्णिमा की मान्यता को बताते हुए कहा कि माना जाता है कि आषाढ पूर्णिमा को वेद

व्यास का जन्म हुआ था, उनके सम्मान में ही आषाढ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। अर्थ है कि गुरू तो पूर्णिमा के चंद्रमा की तरह है जो पूर्ण प्रकाशमान है और शिष्य आषाढ के बादलों की तरह। कार्यक्रम में सुरेश गुप्ता, नरेश चन्द्र त्रिपाठी एड0, विश्वनाथ कानोडिया, प्रदीप गुप्ता, सुशील तुलस्यान, आशा कानोडिया, मदन कानोडिया, मानू मिश्रा, मनीष गर्ग, राजकुमार कानोडिया, अभिषेक कानोडिया, पुष्पा कानोडिया, कमल किशोर गुप्ता, प्रकाश मिश्रा एड0, गौरव तिवारी आदि काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
172

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap