Tranding
Sat, 30 May 2026 05:50 PM
शिक्षा / Jul 01, 2023

स्थानांतरित जिला विद्यालय निरीक्षक मन मोहन शर्मा के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित।

संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

निवर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा का स्थानांतरण जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान मैनपुरी के लिए हो गया है। वे अपना चार्च राजकीय बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य निशा यादव को सौंप कर कार्यमुक्त हो गये है।

उनके स्थानांतरण पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कर्मचारियों व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य निशा यादव संचालय संजय द्विवेदी ने किया। 

       जिला विद्यालय निरीक्षक मन मोहन शर्मा ने कहा कि स्थानांतरण शासकीय सेवाओं का अंग है। एक वर्ष के कार्यकाल में हमने जिले की शैक्षिक व्यवस्था को ठीक करने का प्रयास किया। हमने राजनितिक दबाव में कभी भी गलत काम नही किया, जिससे अनेक लोग नाराज हुए, फिर भी हमने उसकी परवाह नही की। प्रधानाचार्य निशा यादव ने कहा कि आपका कार्यकाल शैक्षिक गुडवत्ता के लिए जाना जायेगा। 

     कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष महेश राम, हरिबक्स सिंह, गिरिजानंद यादव, वृजेश सिंह, जोखू राम, विंध्याचल सिंह, विजय यादव, सुधीर कुमार, अरुंधति, दिपेन्द्र कुमार, लवकुश, प्रमात्मा प्रसाद पाण्डेय, गुलाम अली, राजदेव तिवारी, राकेश चौधरी, दुर्गेश कुमार, अजित सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, जय प्रकाश सहित अन्य लोगों ने भी सम्बोधित किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
184

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap