Tranding
Thu, 23 Apr 2026 10:32 AM

आयोजित जनता दरबार रद के बावजूद पहुँचे 100 फरियादी।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

जनता दरबार कार्यक्रम रद्द होने के बावजूद डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने सैकड़ों फरियादियों की फरियाद सुनी और उसका निष्पादन किया ।जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास से संबंधित आए मामलों को जिला पदाधिकारी ने निदेशक डीआरडीए को संबंधित आवेदनों को यथाशीघ्र जांच करते हुए पात्रता रखने वाले व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करायें। जनता दरबार में कई व्यक्तियों ने भूमि विवाद, आपसी बटवारा, अतिक्रमण, जमीन संबंधी दिक्कते आदि से संबंधित आवेदन दिए। उन सभी आवेदन के आलोक में जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष एवं अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अध्यक्षता में थाना स्तर एवं अनुमंडल स्तर पर प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में दोनों पक्षों के व्यक्तियों को बुलाकर संबधित मामलों का तेजी से निराकरण कराने का निर्देश दिए।

    एक आवेदक ने बताया कि नगर क्षेत्र के बंगला स्थान के समीप मंदिर के जमीन का अवैध कब्जा करते हुए कंस्ट्रक्शन का काम कर रहा है।डीएम ने अंचलाधिकारी नगर को निर्देश दिया कि अविलंब स्पॉट विजिट कर मामले की जांच करे।

    आवेदक रंजीत कुमार परैया निवासी ने बताया कि पूर्व के राजस्व कर्मचारी द्वारा म्यूटेशन बनाने में एक ही पार्टी की बातें सुनकर आदेश पारित का कार्य करा दिया है। परंतु दूसरे पक्ष का बात नहीं सुना गया है। इस पर जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए जांच करें।

    अंचल कार्यालय अतरी से संबंधित शिकायत एक आवेदक द्वारा किया गया आवेदक ने बताया कि अंचल अधिकारी अतरी के प्राइवेट वाहन चालक द्वारा परवाना के जमीन सत्यापित कराने के एवज में पैसा के डिमांड संबंधित मामला आया है। साथ ही बताया गया कि उक्त ड्राइवर द्वारा अन्य कई तरह के राजस्व से संबंधित कार्यों में नाजायज तरीके से पैसे की मांग कि शिकायत प्राप्त हुई हैं। जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी अतरी को निर्देश दिया कि तुरंत संबंधित मामले की जांच करें तथा आवेदक को तुरंत पैसा वापस कराने को कहा साथ ही निर्देश दिया कि 24 घंटे के अंदर प्राइवेट ड्राइवर को हटाया जाय।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
61

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap