Tranding
Tue, 14 Apr 2026 06:43 PM

11मई 2023 को जिला नियोजनालय में जॉब कैम्प का होगा आयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिम चंपारण, बिहार।

जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का 11 मई 2023 को आयोजन किया जा रहा है। इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं।

जिला नियोजन पदाधिकारी, अंकित राज द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी के दिशा-निर्देश के आलोक में लगातार जिले में जॉब कैम्प का आयोजन कर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में 11 मई 2023 को भी जॉब कैम्प का आयोजन, जिला नियोजनालय के प्रांगण में किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड कंपनी द्वारा पश्चिमी एवं पूर्वी चम्पारण में ट्रेनी केन्द्र मैनेजर पद पर कार्य करने हेतु इच्छुक कुल-30 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि निजी नियोजक, पद,योग्यता,उम्र, मानदेय , रिक्ति,कार्यस्थल आदि की विस्तृत जानकारी का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है, ताकि लक्ष्य के अनुरूप बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिलायी जा सके।

Karunakar Ram Tripathi
97

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap