Tranding
Sat, 28 Feb 2026 07:17 PM
अपराध / Apr 16, 2023

ससुराल में दमाद की गई पिटाई, जीएमसीएच में भर्ती, इलाज जारी।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इस भ्रष्ट युग में दामाद को ससुराल जाना बहुत महंगा पड़ रहा है,ससुराल में दमाद को बुलाकर पत्नी व उनके परिजन के द्वारा बुरी तरह से मारपीट कर सड़क पर जख्मी हालत में फेंक दिया जा रहा है,जिससे पति पत्नी का व्यवहार सामने आ रहा है। इस तरह की कई घटना सुनने और देखने को मिल रही हैं, इसी क्रम में नौतन के ख्वाप टोला गांव में ससुराल में पत्नी से मिलने गए एक युवक को बंधक बनाकर ससुराल वालों ने धारदार हथियार से काटकर घायल कर दिया,मृत समझकर उसके गांव के करीब 3 किलोमीटर दूर जगदीशपुर मुख्य पथ पर स्थित भटवालिया गांव के पास लाकर फेंक दिया। पुलिस ने घायल अवस्था में जख्मी युवक जोकटिया वार्ड नंबर 16 नईडीह निवासी,इसराफिल देवान,उम्र 40 वर्ष को इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जख्मी की हालत में भर्ती कराया गया है,जहां उसका इलाज चल रहा है,युवक को गला एवं शरीर के अलग-अलग हिस्सों में धारदार हथियार से काटने का जखम भी नजर आ रहा है,घायल युवक ने पुलिस को बताया कि इसकी दूसरी शादी नौतन के खपटोला में मुनिब साह की पुत्री से हुई थी,उसकी पत्नी मायके में ही हमेशा रहती थी,ससुराल में नहीं रहना चाहती थी,पत्नी के बुलाने पर मैं अपने ससुराल गया था,पत्नी के परिजनों ने मिलकर मारपीट कर अधमरा कर,मृत समझकर सड़क पर फेंक दिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
102

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap