Tranding
Tue, 14 Apr 2026 07:27 PM

जिला विकास पुरुष,डी एम, कुंदन कुमार को पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिला के स्थानांतरित,जिला पदाधिकारी सह जिला विकास पुत्र,कुंदन कुमार को समाहरणालय के पदाधिकारियों व कर्मियों के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इसअवसर पर उनके द्वाराअपने कार्यकाल में किए गए कार्यों की उल्लेख करते हुए उन्हें जिला विकास पुत्र के रूप में सम्मानित करते हुए विदाई की गई।

विदाई कार्यक्रम में,जिला विकास आयुक्त,अनिल कुमार,अपर समाहर्ता,राजीव कुमार सिंह, अनिल राय,सदर अनुमंडल पदाधिकारी,डॉ विनोद कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, किशोर कुमार,वरीय उप समाहर्ता विपिन कुमार यादव के अलावा अन्य वरीय उप समाहर्ता के साथ कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण, परिचारी आदि मौजूद थे। विदाई कार्यक्रम के दौरान समाहरणालय के पदाधिकारियों,कर्मचारियों ने इनके कार्यकाल में किए गए सभी कामों की भरपूर सराहना की,साथ ही आधे अधूरे काम को पूरा करने के लिए पूरी तत्परता से काम करने की जिज्ञासा व्यक्त की। उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि जिला पदाधिकारी से बहुत कुछ सीखने को मिला है,इनके कुशल व्यवहार,मृदु भाषा,काम कराने का शैली,कार्यकुशलता,कर्मठता लग्न शीलता,प्रेम और स्नेह जीवन भर हम लोगों को याद रहेगी। उपस्थित सभी पदाधिकारियों,कर्मचारियों ने कहा कि स्थानांतरण की प्रक्रिया एक स्वाभाविक प्रक्रिया है इस प्रक्रिया से सभी सरकारी कर्मियों को गुजरना पड़ता है। जिला पदाधिकारी,कुंदन कुमार ने कहा कि अपने द्वारा किए गए कार्यों को लेकर वह बहुत संतुष्ट हैं, जिस लगन को लेकर इस जिले के विकास में योगदान दिया,वह हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि जिले के विकास के कार्य में वे अकेले नहीं थे,उनके अकेली भागीदारी नहीं थी,इस कार्य में पर्दे के पीछे काम करने वाले बहुत सारे लोग शामिल थे, ऐसे में इस जगह के विकास में भले ही मेरी भूमिका जो भी रही हो,लेकिन विकास कार्य में एक एक कर्मी,अधिकारी का योगदान मैं नहीं भूल सकता। उन्होंने उपस्थित लोगों के बीच उम्मीद जताया कि जिले में उनके द्वारा शुरू किए गए कुछ कार्य अधूरे रह गए हैं,जिन्हें नए जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में गति मिलेगी। बाद में अंगवस्त्र देकर जिला पदाधिकारी को सम्मानित किया गया,वही चंदन झा ने जिलाधिकारी को उनके छवि को सौंपा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
117

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap