Tranding
Sat, 30 May 2026 03:33 PM

निजी नर्सिंग होम में महिला की मृत्यु पर हुआ जबरदस्त हंगामा, ऑपरेशन थिएटर हुआ सील।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,चर्च रोड,राजगुरू चौक पर एक निजी नर्सिंग होम, नारायणी हॉस्पिटल में एक महिला के भर्ती कराया गया था, उक्त महिला चनपटिया बिंटोली, वार्ड नंबर 3 निवासी,राजू शाह की पत्नी,देवंती देवी,उम्र 30 वर्ष को गर्भावस्था में इलाज के लिए परिजनों के द्वारा नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने इल्जाम लगाया है कि चिकित्सकों के जरिए किए जा रहे ऑपरेशन में बड़ी लापरवाही बरती गई,और रोगी की मूत्राशय की नली काट दी गई, जिसके चलते मरीज की अचानक स्थिति बिगड़ने लगी,बिगड़ती स्थिति को देखते हुए डॉक्टर और कंपाउंडर ने रात्रि में ही मरीज को दूसरे अस्पताल में ले जाने को कहा गया,साथ में चिकित्सक के कंपाउंडर भी गए,लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टर उसे देखने से इंकार कर दिया,बाद में उक्त मरीज को दूसरे चिकित्सक के नर्सिंग होम में लेकर गए, इसी बीच उसकी मौत हो गई। काली बाग ओपी थाना प्रभारी,दुश्वंत कुमार ने संवाददाता को बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है,मामले में परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद परिजनों के द्वारा जमकर हंगामा किया गया, परिजन चिकित्सक डॉ डीपी सिंह पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं,हंगामा के दौरान चिकित्सक और कर्मी नर्सिंग होम को छोड़कर फरार हो गए हैं,सूचना पर कालीबाग ओ पी पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रण के बाद सिविल सर्जन,श्रीकांत दुबे,बेतिया पीएच सी,प्रभारी डॉ मनु प्रियदर्शनी नर्सिंग होम पहुंचे और मामले की जांच की,जांच के क्रम में, अस्पताल में अनियमितता पाए जाने पर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया गया, अभी सभी भर्ती मरीज को जीएमसीएच में शिफ्ट किया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
162

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap