Tranding
Tue, 14 Apr 2026 06:26 PM

मिसाली शादी : मस्जिद में निकाह के बाद खिजूर व शर्बत से मेहमान नवाजी।

-जयपुर मुफ्ती ने अदा कराई निकाह की रस्म

-आॅल इंडिया जमीयतुल कुरैश के सदर, कौम के वरिष्ठजन सहित इस्लामिक स्कॉलर्स ने दुआओं से नवाजा

वसीम अकरम कुरैशी

जयपुर, राजस्थान

आज के दौर में महंगी होती शादियां और इनके आयोजन तथा दहेजरूपी कुप्रथा के बोझ तले आम नागरिक पिसता जा रहा हैं। ऐसी कुप्रथाओं पर अंकुश के लिए विभिन्न समाज एवं वरिष्ठजन प्रयासरत हैं। ऐसे में आज यहां हुई कुरैशी समाज के दुल्हा-दुल्हन ने समाज को बड़ा मैसेज दिया है। इन्होंने नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर के साथ ही मस्जिद में निकाह के बाद खिजूर व शर्बत के साथ मेहमान नवाजी कर सादगी का परिचय दिया है।

बता दें कि आॅल इंडिया जमीयतुल कुरैश के राजस्थान सदर नईमुद्दीन कुरैशी के बेटे शादाब की शादी इस्लामी तरीके से करते हुए शर्बत व खिजूर पर निकाह कराया। वहीं जयपुर के झोटवाड़ा निवासी बिजनेसमैन छुट्टन कुरैशी व इनके बेटे इमरान कुरैशी एवं बेटी सानिया ने शरई तरीका अपनाकर एक मैसेज देने के साथ ही सादगी का परिचय दिया है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के वरिष्ठ समाजसेवी छुट्टन कुरैशी ने गत दिनों अपनी बेटी का रिश्ता नईमुद्दीन कुरैशी के बेटे के साथ मात्र दो रुपए सलाम-मुद्दे के देकर सादगी के साथ रस्म अदायगी की थी। तयशुदा उसी रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए आज शरई तरीके से निकाह हुआ। निकाह की रस्म मस्जिद में अदा कराने के बाद लड़की वालों ने दुल्हा पक्ष व बारातियों को खिजूर व शर्बत पिलाकर सादगी के साथ छुट्टन कुरैशी व उनके बेटे इमरान कुरैशी ने अपनी लख्ते जिगर को बेहद सादगी के साथ रुखसत किया। छुट्टन कुरैशी व उनके पुत्र इमरान कुरैशी ने नो मैरिज गार्डन, नो दहेज, नो डिनर के शादी कर मिसाल कायम की है। वहीं दुल्हा-दुल्हन को आॅल इंडिया जमीयतुल कुरैश के सदर सिराज अहमद कुरैशी, मौलाना महमूद खीरवा सहित कौम के वरिष्ठजन सहित कई इस्लामिक स्कॉलर्स ने दुआओं से नवाजा।

Karunakar Ram Tripathi
155

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap