Tranding
Sat, 23 May 2026 03:33 AM
शिक्षा / Apr 07, 2023

साइबर ठगों से रहें सावधान।

करुणाकर राम त्रिपाठी

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।

जैसा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उत्तर प्रदेश की वर्ष 2023 की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं के अंक बढ़ाने व फेल को पास कराने का प्रलोभन देकर परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से साइबर ठगों के द्वारा धन की मांग की जा रही है और परिषद की छवि को खराब किया जा रहा है।

पिछले वर्ष में ऐसे साइबर ठगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई थी।

अतः सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उत्तर प्रदेश ने पत्र के माध्यम से सभी परीक्षार्थियों एवं अभिभावको से अनुरोध किया हैं कि इस प्रकार के फोन कॉल पर तनिक भी ध्यान ना दें और उस प्रलोभन में कदापि ना आवे।

इस प्रकार के फोन कॉल आने पर तुरंत नजदीकी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सूचित करें।

Karunakar Ram Tripathi
164

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap