Tranding
Sat, 28 Feb 2026 01:58 PM
राजनीति / Mar 31, 2023

राहुल गाँधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द करने के विरोध में ज्ञापन सौंपा।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

महानगर कॉग्रेस कमेटी कानपुर दक्षिण की सत्यापन में कान्तिकारी चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा गोल चौराहा मेडिकल कॉलेज पर कॉग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर ने माल्यार्पण कर संकल्प सत्याग्रह का प्रारम्भ किया गया। राष्ट्रीय नेता राहुल गाँधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द करने के विरोध 1 में संकल्प सत्याग्रह का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि कॉग्रेस पार्टी गोरे से लड़कर देश को आजाद कराया और लोकतंत्र की स्थापना बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित संविधान के द्वारा कराया गया। आज उसी पर कुठाराघात हो रहा है, गरीबों की आवाज सदन में उठाने के कारण राष्ट्रीय नेता की सदस्यता समाप्त की जाती है। अबानी द्वारा बैंकों, एलआई०सी०से ऋण लेकर देश को आर्थिक संकट में डाल दिया। गरीबों का पैसा डूबने के कगार पर है। इसकी जाँच ०पी०सी०/ सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के द्वारा कराने की माँग संकल्प सत्याग्रह करती है। संकल्प सत्याग्रह का समापन प्रान्तीय अध्यक्ष अनिल यादव ने अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अडानी के रिस्ते उजागर करने के लिए सरकारी से आग्रह किया। ए0सी0एम 4 यशवंतराव के माध्यम से जिलाधिकारी के द्वारा राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया।आयोजन में प्रमुख रूप से कार्यवाहक अध्यक्ष हरिकृष्ण भारतीय, अमित पाण्डेय, महेश दीक्षित, कृष्णमणि देव सिंह, अमरदीप सिंह गम्भीर, संजीव मिश्रा, सुरेन्द्र जायसवाल,सैमुअल सिंह, वीरेन्द्र वर्मा, सतीश दीक्षित, विजय सिंह मर्तोलिया,शैल शुक्ला,प्रवीण द्विवेदी, विजय सिंह,बृजेश गुप्ता,सानू बुन्देला, शबनम आदिल,राजकुमार शुक्ला पी०एस० बाजपेयी,आसित कुशवाहा, मुकेश दुबे, शिवबालक दुबे, अतीक अहमद, इमरान शेख, रोशनी चौधरी, बी0के0 सिंह इत्यादि काँग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
134

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap