Tranding
Fri, 17 Apr 2026 04:59 PM

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों की बैठक संपन्न।


नवनीत त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

 नगर पंचायत चौक के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत समस्त सफाई नायको, सफाई प्रभारी एवं वार्ड प्रभारी के साथ एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक अप्रैल से संचारी रोग अभियान चलाया जाएगा इस कार्यक्रम के तहत स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान एवं लोगों से साफ- सफाई और पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए सुझाव दिया जाएगा। इस अवसर पर चौक कार्यालय के प्रधान लिपिक/ बड़े बाबू मनोज कुमार यादव सहित मनोज पटेल,विजय यादव,गोविंद प्रसाद,बृजेन्द्र पटेल,बृजेश जायसवाल,दीपक कुमार आदि सभी कार्यालय स्टाफ एवं सभी कर्मचारी उपस्थित रहे ।  


Jr. Seraj Ahmad Quraishi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap