Tranding
Wed, 03 Jun 2026 05:51 AM

मध्य विद्यालय में भगहर में किया गया बाल प्रतियोगिता का आयोजन।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी

गया, बिहार

जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय भगहर के मैदान में बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार दिव्या कुमारी को बैग एवं सर्टिफिकेट ,द्वितीय पुरस्कार अंजली कुमारी को सामान्य ज्ञान किताब एवं सर्टिफिकेट ,तृतीय पुरस्कार रितिका कुमारी को स्टोमन बाक्स एवं प्रमाण पत्र चतुर्थ पुरस्कार आर्यन कुमार स्टोमन बाक्स एवं प्रमाण पत्र दिया गया। इसके अलावा 40फीसदी से ऊपर अंक लाने वाले बच्चों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस आयोजन के मुख्य अतिथि बारा पंचायत के भूतपूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद मेहता, आयोजनकर्ता बालमुकुंद कुमार शिक्षक ,संचालन कर्ता संतोष कुमार शिक्षक थे। इस अवसर पर राजेश कुमार मेहता,सुदीप कुमार ,सुनील कुमार शिक्षक ,कमलेश कुमार शिक्षक, मथुरा साव शिक्षक ,अनुज कुमार, रौशन कुमार आदि लोगों ने सहयोग दिया।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap