Tranding
Wed, 15 Apr 2026 01:56 AM
धार्मिक / Mar 23, 2023

मुक़द्दस माह रमज़ान का हुआ आगाज़।

सुब्हानी मियां व अहसन मियां ने दी सभी देशवासियों को रमज़ान की मुबारकबाद।

बरेली, उत्तर प्रदेश। 

आज रमज़ान के चाँद के साथ मुक़द्दस माह रमज़ान का आगाज़ रहमत के आशुरे के साथ हो जाएगा। आज ही से सभी दरगाहों,खानकाहों व शहर की सभी छोटी व बड़ी मस्जिदों में नमाज़-ए-तरावीह भी शुरू हो गयी। जुमा का पहला रोज़ा रखा जाएगा इसके एक महीने बाद खुशियों का त्यौहार ईद मनाई जाएगी। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि चांद के ऐलान के बाद मुसलमानों ने सभी को एक दूसरे को रमज़ान शरीफ की मुबारकबाद दी। इसी के साथ इबादत का सिलसिला शुरू हो गया। 

   दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) व मुफ़्ती सलीम नूरी बरेलवी ने सभी देशवासियों को रमज़ान की मुबारकबाद दी। सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन मियां ने रमज़ान की फ़ज़ीलत बयान करते हुए कहा कि अल्लाह के रसूल ने इरशाद फरमाया कि "जो शख़्स बग़ैर बीमारी या बग़ैर उज़्र (ज़रूरत) के रमज़ान का रोज़ा तोड़ दे,फिर वह सारी उम्र भी रोज़ा रखे तो उस रोज़े का सवाब हासिल नही कर सकता।" इसलिए मुसलमान खुशदिली के साथ पूरे महीने रोज़े रखें। आगे कहा कि रमज़ान में जन्नत के दरवाज़े खोल दिये जाने का मतलब है, नेक अमल की तौफ़ीक़,और जहन्नम के दरवाज़े बंद किये जाने का मतलब है,रोज़ेदारों को शरीयत ने जिन बातों से रोका है उनसे अपने आप को बचाना।  

    मुफ़्ती सलीम नूरी बरेलवी ने रमज़ान की अहमियत बयान करते हुए कहा कि हमारे नबी ने शाबान के आखिरी दिनों में इरशाद फरमाया "ऐ लोगो! तुम्हारे पास अज़मत वाला,बरकत वाला महीना आया,वो महीना जिस में एक रात हज़ार महीनों से बेहतर है। इसके रोज़े अल्लाह ने तुम्हारे ऊपर फ़र्ज़ किये है।" आगे कहा कि फ़र्ज़ नमाज़ों को उनके वक़्तों पर अदा करने,क़ुरान की तिलावत के साथ हर वो भलाई का काम करे जिससे हमारा रब हमसे राज़ी हो जाये। रोज़ा भूखे पियासे रहने का नाम नही बल्कि हमें चाहिए कि हम अपने आप को बुरे कामों से भी रोके। इस मौके पर टीटीएस की ओर से दरगाह पर चांद देखने का एहतिमाम किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शाहिद नूरी,परवेज़ नूरी,अजमल नूरी,औररंगज़ेब नूरी,ताहिर अल्वी,हाजी जावेद खान,मंज़ूर रज़ा,शान रज़ा,अबरार उल हक़, आलेनबी,जोहिब रज़ा,साजिद रज़ा, इशरत नूरी,आसिफ रज़ा,सय्यद माजिद,अरबाज़ रज़ा,साकिब रज़ा,शाद रज़ा,हाजी शारिक नूरी,तारिक सईद,मुजाहिद बेग,काशिफ सुब्हानी, खलील कादरी आदि लोग मौजूद रहे। नासिर कुरैशी ने बताया कि पहला रोज़ा सबसे छोटा 13 घंटे 40 मिनट का होगा।


 सुन्नी 


पहला रोज़ा(24 मार्च 2023) 

सहरी -4:49 बजे सुबह 

इफ्तार-6:29 बजे शाम


दूसरा रोज़ा(25 मार्च 2023)

सहरी -4:48 बजे सुबह

इफ्तार -6.30 बजे शाम

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
134

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap