Tranding
Wed, 15 Apr 2026 01:54 PM

25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार।

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

जिले के सराय थाने की गश्ती दल थाना क्षेत्र में घूम रही थी।इसी क्रम में बख्तियारपुर पटेढा आमगाछी के बगल में पहुंचा तो देखा कि एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति पुलिस वाहन को देख भागने लगे।जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से भागते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया एवं एक व्यक्ति भागने में सफल रहा।पकड़े गए व्यक्ति के तलाशी के क्रम में एक देसी पिस्तौल,एक मैगजीन,पांच जिंदा कारतूस,तीन मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।गिरफ्तार किये गये अपराधी सराय थाना क्षेत्र के विष्णुपुर निवासी अरुण शर्मा के पुत्र हिमांशु कुमार बताया गया है।उक्त अपराधी हिमांशु कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।कई कांडों में वह वांछित चल रहा था।वैशाली पुलिस द्वारा हिमांशु कुमार पर ₹25000 का इनाम भी घोषित किया गया था।इस संबंध में वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया कि सराय थाना अंतर्गत कई कांडों के वांछित अपराधी हिमांशु कुमार को गिरफ्तार किया गया है।जिसके पास से एक देशी पिस्तौल एक मैगजीन पांच जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
98

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap