Tranding
Tue, 14 Apr 2026 10:05 PM
धार्मिक / Mar 12, 2023

पूर्व पार्षद द्वारा आयोजित हुआ होली मिलन समारोह।

अमित कुमार त्रिवेदी

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

कानपुर महानगर पनकी मंदिर परिसर में पूर्व पार्षद राजन शुक्ला द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पनकी क्षेत्र के सभी पूर्व पार्षद उपस्थित रहे l

      कानपुर महानगर पनकी मंदिर परिसर मे आज दिन रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के पूर्व पार्षद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे वहीं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की उपस्थिति रही जहां क्षेत्रीय पार्षदों ने कार्यक्रम में आए हुए लोगों को गले मिलकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी l

        कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व पार्षद राजन शुक्ला ने आए मुख्य अतिथियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद एक के बाद सभी लोगों ने पूर्व पार्षद राजन शुक्ला को माला फूल पहना कर होली की शुभकामनाएं दी l मुख्य अतिथि विनोद पाल ने कहा होली आपसी प्रेम भाई चारा और सौहार्द का त्यौहार है इसीलिए होली मिलन समारोह का आयोजन होता है वही गंगा सिंह चौहान ने कहा कि यह पर्व हम सभी के जीवन मे सतरंगी खुशियां इंद्रधनुष की तरह छाई रहे कार्यक्रम का संचालन जय गोविंद शुक्ला द्वारा किया गया।

    आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शुभम शुक्ला, अमित सिंह,दशरथ शुक्ला, सुखलाल पाल आदि लोग उपस्थित रहे

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
128

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap