Tranding
Tue, 14 Apr 2026 03:55 PM

शिक्षिका यशोदा कुमारी को दी गई भावभीनी विदाई...

रिपोर्ट- मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर/जन्दाहा (वैशाली)

जिले के जन्दाहा उत्क्रमित मध्य बालक की शिक्षिका यशोदा कुमारी का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक त्रिवेणी प्रसाद साह व संचालन पूर्व संकुल समन्वयक शत्रुघ्न चौधरी ने की।इस अवसर पर यशोदा कुमारी को पुष्प गुच्छ,अंग वस्त्र आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भव्य विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर विद्यालय परिवार ने यह साबित कर दिया कि यशोदा कुमारी का इस विद्यालय में 2015 से लेकर 31 जनवरी 2024 तक अद्वितीय रहा।जिसकी सराहना विद्यालय के सभी शिक्षक व अन्य गणमान्य लोगों ने भी किया।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छत्राओं ने विदाई की बेला पर नम आंखो के साथ यशोदा कुमारी के लिए विदाई गीत पेश की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन्दाहा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीतीश्वर महतो,बीपीएम धीरज कुमार,मध्य विद्यालय जन्दाहा की प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी,शिक्षक कपिल देव कुमार,मध्य विद्यालय अरनियां के प्रधानाध्यापक त्रिलोकी नाथ साह,प्रोजेक्ट कन्या हाईस्कूल जन्दाहा के शिक्षक राधा रंजन सिंह,मनोज कुमार,मध्य विद्यालय जन्दाहा कन्या के प्रधानाध्यापक अमन कुमार पाठक,एन पी एस चकदीवान दस बिगहिया के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार,शिक्षक देवानंद राउत,राजकीय प्राथमिक उर्दू विद्यालय चकदीवान के शिक्षक मोहम्मद इम्तियाज अहमद,मध्य विद्यालय बेदौलिया के प्रधानाध्यापक राजकुमार पासवान,शिक्षक नीरज कुमार,मध्य विद्यालय जन्दाहा से सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यदेव प्रसाद सतीश,शिक्षिका यशोदा कुमारी के पुत्र डॉक्टर शशिभूषण कुमार समेत मध्य विद्यालय जन्दाहा बालक के शिक्षिका मीरा राय,नमिता भारती,शिक्षक विश्व जीत कुमार,अक्षयवट प्रलयंकर,मोहम्मद फैसल इकबाल,मोहम्मद इजहार आलम,रसोईया मीरा देवी,किरण देवी आदि समेत अन्य गणमान्य व विद्यालय के छात्र-छात्रा मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
93

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap