Tranding
Wed, 15 Apr 2026 09:28 AM
धार्मिक / Mar 06, 2023

होली में पूरा बाजार रंग,गुलाल, पिचकारी से सजधज कर तैयार।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इन दिनों बाजारों में महाजाम लगा हुआ है,लोग होली का सामान की खरीदारी करने के लिए दूर दूर से आ रहे हैं,पुरुष, महिला,बच्चों का एक अलग उमंग देखने को मिल रहा है,सभी लोगरंग,गुलाल,पिचकारी,अबीर,कपड़ा,खाद्य पदार्थ के अलावा अन्य आवश्यक सामग्री खरीदने में लगे हुए हैं।पूरा बाजार में लोग खचाखच भरे हुए हैं।मीना बाजार लाल बाजार,नया बाजार, समाहरणालय चौक,बाजार समिति,स्टेशन चौक,बस स्टैंड पर सामान खरीदने की भीड़ लगी हुई है,सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं,पिचकारी,स्पाइडरमैन,भीम,

मुखौटा इत्यादि काफी महंगे बिक

रहे है,महंगाई की मार से लोग त्रस्त है,मगर होली की खरीदारी का उत्साह फीका नहीं पड़ता दिखाई दे रहा है। बाजारों में रौनक,चहल पहल कम नहीं लगता है। दुकानदार भी अधिक मात्रा में विभिन्न प्रकार के सामानों

से ग्राहकों का मनमोह रहे हैं।इस होली के मौके पर दुकानदारी की चांदी कट रही है,और ग्राहक ठगे जा रहे हैं। बाजारों के सभी दुकानों पर अपार भीड़ लगी हुई है। होली की खुशी लोगों के ऊपर सर चढ़कर बोल रहा है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
127

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap