Tranding
Tue, 14 Apr 2026 10:21 PM
अपराध / Jul 16, 2023

सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत, दो जख्मी।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर सोभ बाजार के निकट एक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहिया वाहन अपाचे पर सवार होकर चार लोग डुमरी गांव से अपने गांव हेमजापुर (डंगरा बाजार)जा रहे थे।इसी बीच सोभ बाजार स्थित सब्जी मंडी के निकट पीछे से आ रहे वाहन ने धक्का मार दिया जिसमें इनका असंतुलन खो गया और बाइक सड़क पर पलट गई। इस दौरान एक बालक की मौत सर कुचल जाने के कारण हो गया। मृतक बालक का नाम सकीचंद मंडल था,जो मंडल मांझी का बेटा था। वहीं सड़क हादसे में घायल दो अन्य युवकों को स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है।चिकित्सा प्रभारी मो.सबीबुल हक ने बताया की घायल युवक को का नाम चंदन कुमार पिता विजय पासवान तथा विक्रम कुमार पिता ननकू पासवान है।जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। इधर बाराचट्टी थानाध्यक्ष राम लखन पंडित ने बताया कि मृतक बालक का शव अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु गया भेजा गया है।घटना के बाद जीटी रोड पर अफरा-तफरी मच गया तथा सड़क घंटों बाधित रहा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
143

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap