Tranding
Tue, 21 Apr 2026 03:41 PM

विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने जामयुक्त क्षेत्र में एक नये मार्ग का निर्माण जनहित में कराये जाने हेतु विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष सदन में नियम 51 के अन्तर्गत मांग की।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने जामयुक्त क्षेत्र में एक नये मार्ग का निर्माण जनहित में कराये जाने हेतु,अध्यक्ष विधानसभा उ0प्र0 के समक्ष सदन में नियम 51 के अन्तर्गत मांग की। विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से कहा कि,अवगत कराना है कि, जी.टी. रोड लोहारन भट्टा से विजय नगर, स्थित, डबल पुलिया तक नहर पटरी तक मार्ग हेतु, स्थान वर्षों से रिक्त पड़ा हुआ था। (जिस पर कोई भी मार्ग नही था), जिसका निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने की तरफ है। जो कि, पूरे कानपुर नगर वासियों के लिये यह एक नये मार्ग के रूप में विकसित हुआ है। जिसके कारण अत्यधिक जाम ग्रसित क्षेत्र अब जाम मुक्त हो चुका है। एक वैकल्पिक मार्ग का निर्माण जनहित में कराया जाना अतिआवश्यक है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने,नियम 51 के अंतर्गत,मा.सदन(हाउस)में इसे स्वीकारा एवं अधिकृत रूप से कार्यवाही में सम्मिलित किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
124

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap