Tranding
Sat, 30 May 2026 08:18 AM
अपराध / Feb 07, 2023

निगरानी ने टिकारी के बीईओ को 50हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ़ विनोद विरोधी

गया, बिहार।

जिले के टिकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है। रिश्वत के 50 हजार की नकदी के साथ रंगे हाथ निगरानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बीईओ गया जिले के टिकारी प्रखंड में पोस्टेड था।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा किसी शिक्षक से रिश्वत की मांग की जा रही थी। अजीज होकर पीड़ित शिक्षक ने इसकी शिकायत पटना निगरानी को कर दी। शिकायत के आलोक में निगरानी की टीम ने इसे सत्यापित किया और फिर मंगलवार को कार्रवाई करने गया के टिकारी पहुंची। इस बीच निगरानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए 50 हजार की रिश्वत के साथ टिकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।  50 हजार रिश्वत की राशि पीले लिफाफा में थी। निगरानी की टीम बीईओ संजीव कुमार को गिरफ्तार करने के बाद पटना के लिए रवाना हो गई। जैसे ही टिकारी में निगरानी की कार्रवाई की खबर फैली, वैसे ही हड़कंप मच गया। टिकारी बीआरसी में निगरानी की कार्रवाई चली।. हर महीने होने वाली गुरु गोष्ठी के दिन ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दबोचे गए। टिकारी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार नेटवर्किंग और सेफ शॉप से भी जुड़े हुए थे। चैनल सिस्टम से चलने वाले नेटवर्किंग फॉर सेफ शॉप में शिक्षकों को जबरन जोड़ते थे। यहां तक कि ब्लैकमेल भी किया करते थे। इस तरह की शिकायतें पूर्व में आ रही थी, कि इसी बीच एक मामले में निगरानी की टीम ने छापेमारी करते हुए घूसखोर टिकारी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया हैl

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
208

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap