Tranding
Sat, 28 Feb 2026 01:57 PM

ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स ए पाक पर मदरसा आरफिया नूरिया अहले सुन्नत में फतेहा, लंगर, तकरीर का हुआ आयोजन।

अजमेर आलम 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

मदरसा आरफिया नूरिया अहले सुन्नत जमुनाहिया बाग चक्सा हुसैन गोरखनाथ गोरखपुर में मदरसे के बच्चो एवं मोहल्ले के नागरिकों द्वारा फातिहा, लंगर , तकरीर का आयोजन किया गया जिसमें शामिल सभी लोगों ने फातिहा दरूद और सलाम पेश किया और ख्वाजा साहब जी की याद में उर्स मनाया गया। मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों ने नात पेश किया । 

 इसके बाद मौलाना अमीर उद्दीन साहब की तकरीर हुई। इसके बाद लंगर तकसीम किया गया, जिसमें मोहम्मद अल्ताफ निजामी ,डॉक्टर शाहरुख, राजू खान, नौशाद अहमद , साहब भाई, डॉक्टर शकील अहमद डायरेक्टर मदरसा आरफिया नूरिया अहले सुन्नत आदि शामिल रहे।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap