Tranding
Tue, 14 Apr 2026 04:04 PM

दो वर्षों से नल जल की आपूर्ति बंद होने पर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जोगापट्टी प्रखंड के कोहड़ा भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी नल से जल योजना केअंतर्गत 2 वर्षों से नल से जल एक बूंद भी नहीं टपक रहा है,इसकीआपूर्ति भी बंद है,जिससे स्थानीय ग्रामीण में जबरदस्त रोष व्याप्त है, इसी को लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया। ग्रामीण संवाददाता को बताया कि कई बार पदाधिकारी को सूचना देने के बावजूद भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, हम लोगों को पानी केआपूर्ति नहीं हो रही है,हम लोग प्यासे रह रहे हैं,पानी पानी के मोहताज हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पानी टंकी के नीचे बने कमरे में मशीन और स्टेबलाइजर को मेंटेनेंस के नाम पर हटा दिया गया है,जिससे पानी नहीं निकल पा रहा है। स्थानीय मुखिया ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार पीएचडी विभाग संबंधित कार्यालय को दी गई है,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।पदाधिकारी के द्वारा केवल आश्वासन दिया जा रहा है कि जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा,मगरअभी तक ठीक नहीं हो सका है, पानी नहीं मिलने के कारण बिगड़ी हुई स्थिति को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई है।प्रदर्शन करने वालों में,श्याम कुमार प्रदीप कुमार,गणेश कुमार, जुगनी देवी रंभा देवी,आशा देवी,नजमुल नेसा,हसन तारा,

भोलाराम,जोगिंदर राम,प्रदीप राम इत्यादि सैकड़ो की संख्या में स्थानीय ग्रामीण जोरदार प्रदर्शन करअपनी मांग को मनवाने के लिए अड़े हुए हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
30

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap