Tranding
Sat, 28 Feb 2026 03:22 PM

शराब बन्दी को लेकर 30 जनवरी को जी०पी०ओ० पार्क, लखनऊ में सत्याग्रह।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान


कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।


शराब बन्दी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक शाकिर अली उस्मानी ने बताया कि 30 जनवरी 2023 को जी०पी०ओ० पार्क लखनऊ में शराब बन्दी की मांग को लेकर सत्याग्रह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 30 जनवरी 2023 को महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर उ०प्र० के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को एवं उ०प्र० की राज्यपाल महामहिम आनन्दी बेन पटेल को एक ज्ञापन प्रस्तुत किया जायेगा जिसमें उ0प्र0 में बिहार एवं गुजरात की तर्ज पर शराब बन्दी की मांग की जायेगी । उस्मानी जी ने सामाजिक संगठनों एवं राजनैतिक दलों के लोगों से अपील की है कि वे 30 जनवरी 2023- को लखनऊ जी0पी0ओ0 पार्क में पहुंच कर सत्याग्रह को सफल बनायें और उ०प्र० में शराब बन्दी आन्दोलन को ताकत प्रदान करें ।लखनऊ जी०पी०ओ० पार्क में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संयोजक मा० सुल्तान सिंह के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता मा० दीपक मालवीय , महिला मोर्चा की प्रदेश संयोजिका सुभाषिनी चतुर्वेदी, प्रदीप तिवारी, मा० आर० एस० मानव, विष्णु प्रकाश सोनकर आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
179

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap